दशरथपुर इटवा में शुरू हुआ डॉ. श्रॉफ नेत्र जांच केंद्र, ग्रामीणों को मिलेगी आंखों के इलाज की सुविधा
Edited by Chandan Kumar.
धरहरा। मुंगेर जिले के धरहरा प्रखंड अंतर्गत दशरथपुर इटवा में ग्रामीणों के लिए नेत्र जांच और उपचार की नई सुविधा शुरू की गई है। मंगलवार को शिव मंदिर के सामने डॉ. श्रॉफ नेत्र जांच केंद्र, सीता गोयनका श्रॉफ आई इंस्टीट्यूट, मुंगेर की शाखा का उद्घाटन किया गया।
केंद्र का उद्घाटन जमालपुर विधायक नचिकेता मंडल और जदयू जिलाध्यक्ष सौरभ निधि ने संयुक्त रूप से फीता काटकर और दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर मिलेगी नेत्र जांच की सुविधा
उद्घाटन के अवसर पर विधायक नचिकेता मंडल ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में आधुनिक सुविधाओं से लैस चैरिटी नेत्र केंद्र शुरू होने से स्थानीय लोगों को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि अब ग्रामीणों को आंखों की जांच और उपचार के लिए दूर जाने की आवश्यकता कम होगी।
सेवा फाउंडेशन के सहयोग से संचालित इस केंद्र में मरीजों को कई तरह की प्राथमिक स्वास्थ्य और नेत्र संबंधी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
चश्मे से लेकर मोतियाबिंद जांच तक की सुविधा
केंद्र में आंखों की जांच के साथ चश्मे की जांच और उचित मूल्य पर चश्मा उपलब्ध कराने की सुविधा रहेगी। इसके अलावा मरीजों के लिए बीपी और शुगर की जांच, मोतियाबिंद की जांच तथा दूरबीन विधि से ऑपरेशन के लिए आवश्यक परामर्श की व्यवस्था भी की गई है।
केंद्र की एक खास सुविधा यह है कि यहां दिल्ली के विशेषज्ञ डॉक्टरों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से परामर्श लेने की व्यवस्था की गई है। इससे ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सकीय सलाह प्राप्त करने में सुविधा होगी।
सोमवार से शनिवार तक खुलेगा केंद्र
डॉ. श्रॉफ नेत्र जांच केंद्र सोमवार से शनिवार तक सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक मरीजों के लिए खुला रहेगा। केंद्र शुरू होने से दशरथपुर इटवा और आसपास के ग्रामीण इलाकों के लोगों को स्थानीय स्तर पर नेत्र जांच की सुविधा मिलने की उम्मीद है।
उद्घाटन समारोह में ये लोग रहे मौजूद
उद्घाटन समारोह में दिल्ली और मुंगेर की टीम के सदस्यों के अलावा जिला परिषद सदस्य इंदु मति देवी, जदयू महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव मुंगेर जिला के 20 सूत्री सदस्य बबीता राय मंडल,राजद नेता हिमांशु निराला, पूर्व जिला परिषद सदस्य विकास मंडल, बिस्टू सिंह, जदयू युवा प्रखंड अध्यक्ष रितेश कुमार,सोहन मंडल सहित, कुंदन सिंह निकुंभ,बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
मुख्य बिंदु:
दशरथपुर इटवा में डॉ. श्रॉफ नेत्र जांच केंद्र शुरू
आंखों और चश्मे की जांच की सुविधा
मोतियाबिंद जांच और ऑपरेशन के लिए परामर्श
बीपी और शुगर जांच की सुविधा
दिल्ली के विशेषज्ञ डॉक्टरों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए परामर्श
सोमवार से शनिवार सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक संचालन
दिल्ली की टीम से
श्यामंता बिजॉय (सीनियर मैनेजर कम्युनिटी प्रोग्राम)
बीरेन्द्र प्रताप सिंह (मैनेजर क्लीनिकल पब्लिक हेल्थ)
अनिल ठाकुर (मैनेजर काउंसलिंग डिपार्टमेंट)
अमन कुमार सिंह( अधिकारी पब्लिक हेल्थ डिपार्टमेंट) थे साथ ही मुंगेर की टीम से रूपेश कुमार (एडमिन मुंगेर ) मनीष कुमार (विजन सेंटर क्लीनिकल लीड, मुंगेर)शांतनु दास (ऑप्टोमेट्रिस्ट, दशरथपुर)कार्तिक कुमार पासवान (सीनियर कॉर्डिनेटर पब्लिक हेल्थ, मुंगेर)पंकज कुमार (कॉर्डिनेटर पब्लिक हेल्थ, मुंगेर)अंकित कुमार (काउंसलर पब्लिक हेल्थ,मुंगेर)अमन कुमार (सी. एच. डब्लू, दशरथपुर) आदित्य कुमार (मुख्य सहायक कर्ता, दशरथपुर)






0 टिप्पणियाँ